शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद
देवरिया, 01 अगस्त (हि.स.)। खामपार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने बताया कि एक युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा उसका वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान शनिवार को सूचना पर पुलिस ने अजीत प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति, निवासी थाना क्षेत्र खामपार, को तमकुहीराज राजमार्ग से सरया जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान aaropit के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

