home page

रायपुर : धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
रायपुर : धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार


रायपुर : धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार


रायपुर, 25 जून (हि.स.)। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में खरोरा पुलिस ने आज गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मांठ निवासी हेमंत सिंह मरावी ने थाना खरोरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि, रायपुर निवासी सुशांत ज्ञानिक और उसके सहयोगी पीयूष पटेल गांव के आदिवासी मोहल्ले में आकर हिंदू धर्म एवं देवी-देवताओं के संबंध में अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणियां करते थे। साथ ही ग्रामीणों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने और दबाव बनाने का प्रयास किया जाता था।

शिकायत के आधार पर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 302/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299, 302, 3(5) तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खरोरा पुलिस ने पीड़ित सहित अन्य ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ की। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपित सुशांत ज्ञानिक और पीयूष पटेल को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों में सुशांत ज्ञानिक (40 वर्ष), निवासी न्यू पुरैना, रायपुर, पीयूष पटेल (30 वर्ष), निवासी कुशालपुर रायपुर है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर