home page

काली मंदिर में मूर्ति विस्थापित करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
काली मंदिर में मूर्ति विस्थापित करने वाला आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 14 मई (हि.स.)। देवरिया जनपद के थाना तरकुलवा क्षेत्र के कोन्हवलिया बाबू राय स्थित खैरवा टोला के काली माता मंदिर में मूर्ति विस्थापित करने और मंदिर परिसर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार काे बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि 13/14 मई 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में स्थापित दो मूर्तियों को विस्थापित कर दिया गया था तथा मंदिर की बाउंड्री पर लगी लाइटों को भी तोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर थाना तरकुलवा में बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि थाना तरकुलवा पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपित की पहचान आनन्द यादव (30) पुत्र स्वर्गीय जीतन यादव निवासी सिघड़ी कुबेर स्थान थाना पड़रौना जनपद कुशीनगर, हाल मुकाम मठिया थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपित को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल मकसूद अहमद तथा कांस्टेबल संजीत सिंह शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक