home page

गाली-गलौज कर गंडासा से हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार, हथियार जब्त

 | 
गाली-गलौज कर गंडासा से हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार, हथियार जब्त


जांजगीर-चांपा, 15 मार्च (हि. स.)। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरारी में गाली-गलौज कर धारदार गंडासा से हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गंडासा भी जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम किरारी निवासी संतोष कुमार कश्यप की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।

बताया गया कि 15 मार्च 2026 की सुबह लगभग 7 बजे ग्राम किरारी स्थित शिव मंदिर के पास आरोपित संतराम कश्यप (58) ने प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित ने लोहे के घास काटने वाले धारदार गंडासा से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के हाथ में चोट आई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अकलतरा थाना पुलिस ने तत्काल मामले को विवेचना में लेते हुए आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार गंडासा (लकड़ी के मुठ के साथ) गवाहों के समक्ष जब्त किया।

पुलिस ने आरोपित संतराम कश्यप को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में अकलतरा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT