मामूली विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार
दंतेवाड़ा, 07 सितंबर (हि.स.)। जिले के कुआकोंडा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपित भीमा मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित के विरूद्ध थाना कुआकोंडा में अपराध दर्ज कर कार्रवाई उपरांत आज साेमवार काे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।
कुआकोंडा थाना प्रभारी निरीक्षक भीमार्जुन नाथ तांडी ने बताया कि गढ़मिरी अन्दोड़ीपारा में गाय चराने की बात को लेकर हुए विवाद में युवक सुखराम मरकाम पर आराेपित भीमा मरकाम ने कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर दिया गया। आरोपित ने युवक के गले और सिर पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल कुआकोंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। आरोपित के विरूद्ध थाना कुआकोंडा में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 109 (1) बीएनएस में दर्ज कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

