home page

किशोरी को अगुवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

 | 
किशोरी को अगुवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार


हमीरपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी को तमंचे के दम पर अगवा करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाली आरोपित को पुलिस ने एक सप्ताह बाद सोमवार को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की है।

गत 27 जुलाई की रात मां के साथ खेतों की तरफ शौंच के लिए गई किशोरी को गांव के दबंग ने मां को तमंचा अड़ाकर उसकी 13 वर्षीय पुत्री को अगवा कर अपने घर ले गया। बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने रात में करीब 1 बजे किशोरी को मुक्त कराया था। लेकिन आरोपित को नहीं पकड़ सकी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर 28 जुलाई को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में किशोरी ने अदालत में दुष्कर्म करने के बयान दर्ज कराए थे। अदालत में बयानों के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने सोमवार को बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को इसे जेल भेजा जाएगा। वही, एक अन्य गांव में महिला के साथ तमंचे के दम पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को कानपुर भेजा गया है। आरोपी कानपुर का निवासी है और यहां रहकर ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले महिला समूह के ऋण वितरण में कार्य करता था। पीड़िता भी समूह का संचालन करती थी। इस वजह से उसका पीड़िता के पास आना-जाना रहता था। इसी का फायदा उठाकर वह 27 जुलाई की रात में घर में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला था। इसको पुलिस ने घटना के बाद हिरासत में लिया था। लेकिन दूसरे दिन पुलिस चौकी से बगैर कार्यवाही ही छोड़ दिया गया था। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने रविवार को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा