home page

नाबालिग लड़की को दूसरी बार भगाने वाला आरोपित गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई

 | 
नाबालिग लड़की को दूसरी बार भगाने वाला आरोपित गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई


रायगढ़, 18 जुलाई (हि.स.)। जूटमिल पुलिस ने नाबालिग किशोरी को दो बार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर अपहरण के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है।

15 वर्षीय बालिका के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 30 जून से बिना बताए घर से कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध क्रमांक 361/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू की गई।

पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका अनुज स्वर्णकार (18 वर्ष) के घर पर है। इस पर जूटमिल पुलिस ने दबिश देकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था। बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन दर्ज कराया गया तथा बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसलिंग के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट साक्ष्य अनुरूप में प्रकरण में धारा 65(1)(ड) बीएनएस और 4, 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित पुलिस लगातार फरार आरोपित की तलाश में जुटी रही।

इसी बीच 13 जुलाई को बालिका पुनः लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर थाना जूटमिल में फिर अपराध दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू की गई।

पतासाजी के दौरान पुलिस ने केवड़ाबाड़ी स्थित निकले महादेव मंदिर के पास से आरोपित अनुज स्वर्णकार के साथ बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह 13 जुलाई को आरोपित के साथ ट्रेन से बिलासपुर चली गई थी, जहां दोनों एक दिन रेलवे स्टेशन पर रुके और अगले दिन ट्रेन से वापस रायगढ़ लौट आए।

बालिका को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। जूटमिल पुलिस ने आरोपित अनुज स्वर्णकार को गिरफ्तार कर आज शनिवार काे न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान