home page

चौकी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

 | 
चौकी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार


हमीरपुर, 13 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव दिसंबर माह में दो पक्षों के विवाद में चौकी पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप में शनिवार को वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक एके वर्मा ने शनिवार को बताया कि कुरारा क्षेत्र के उमराहट गांव में 2 दिसंबर 2025 को शाम दो पक्षों में विवाद होने पर चौकी हरौलीपुर की पुलिस टीम मौके पर गई थी। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें आरक्षी आशीष मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। तथा चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद की सरकारी पिस्टल व मैगजीन व कारतूस सहित आरक्षी का मोबाइल फोन छीन लिया था। जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में गांव निवासी वांछित आरोपी छोटे निषाद उर्फ देशराज पुत्र स्व रामेश्वर नामजद था। पुलिस ने गांव के पास से इसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह आरक्षी गौरव मौर्य, सचिन यादव, सत्यम मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा