home page

जांजगीर में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
जांजगीर में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपित गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त (हि. स.)। जांजगीर के रमन नगर नहर पार मेन रोड पर धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपित को आज सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर आज भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रमन नगर नहर पार मेन रोड के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर खड़ा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यार्क और सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित की तत्काल धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने रमन नगर नहर पार के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्णा यादव उर्फ नानू यादव, पिता राम चरण यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-18 रमन नगर, जांजगीर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपित कृष्णा यादव उर्फ नानू यादव के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, तोरन डहरिया और हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT