home page

8.414 किलो अवैध गांजा के साथ एक आराेपित गिरफ्तार

 | 
8.414 किलो अवैध गांजा के साथ एक आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। जिले के थाना नगरनार पुलिस ने आज शनिवार काे फारेस्ट नाका धनपुंजी के पास 8.414 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जब्त किया गया है।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर विक्रय करने हेतु ले जाने वाला है। सूचना पर नगरनार पुलिस की टीम ग्राम धनपुंजी की ओर रवाना होकर धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पैदल फारेस्ट नाका धनपुंजी की ओर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम सिकन्दर निवासी उत्तरप्रदेश का होना बताया। आरोपित के कब्जे के बैग की तलाशी लेने पर 03 पैकेट जुमला वजन 8.414 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जब्त किया गया। आरोपित का कृत्य अपराध धारा 20 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपित को मौके पर गिरफ्तार किया गया। थाना नगरनार में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई के उपरांत आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में रवाना किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विकेश तिवारी, सउनि दिनेश सिंह ठाकुर, प्रआर, अजय साहु, लुईस लकड़ा, आरक्षक दशरू नाग, सुकमन पाण्डे ,बलराम कश्यप, चंद्रकुमार कंवर भुनेश्वर बाकड़ा का योगदान रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे