home page

हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

 | 
हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार


नारायणपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। जिले के थाना कुकड़ाझोर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपित राजकुमार कावड़े को आज शुक्रवार काे गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान आरोपित ने घटना करना स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार टंगिया बरामद की गई है। थाना कुकड़ाझोर में कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुकड़ाझोर में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2), 333 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 02 अगस्त की शाम गांव में आयोजित बैठक के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित राजकुमार कावड़े ने पहले पीड़ित के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। कुछ समय बाद आरोपित पीड़ित के घर पहुंचा और टंगिया से उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इसके बाद थाना कुकड़ाझोर में मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश की गई तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपित की खोजबीन जारी रखी गई। पतासाजी के दौरान मिली सूचना के आधार पर आरोपित राजकुमार कावड़े, (उम्र 25 वर्ष) निवासी नागेलपारा, थाना कुकड़ाझोर, जिला नारायणपुर को आज गिरफ्तार कर न्‍याय‍िक अभ‍िरक्षा में भेज द‍िया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे