home page

शिमला : सड़क पार कर रही चार वर्षीय की पिकअप की टक्कर से मौत

 | 
शिमला : सड़क पार कर रही चार वर्षीय की पिकअप की टक्कर से मौत


शिमला, 05 मई (हि.स.)। शिमला जिले के कोटखाई इलाके में एक सड़क हादसे में चार साल की बच्ची की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को बाघी कैंची क्षेत्र में उस समय हुई, जब बच्ची अपनी मां के साथ सड़क पार कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां मीना के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मीना नेपाल के जाजरकोट की रहने वाली हैं और फिलहाल कोटखाई के बडैच गांव में किराए पर रह रही थीं। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी लक्ष्मी के साथ बाघी कैंची में थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन ने बच्ची को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुआ। वाहन चला रहा सोहिल कोटखाई के टापरी गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा