home page

राजगढ़ः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत दो घायल

 | 
राजगढ़ः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत दो घायल


राजगढ़, 02 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला और पुरुष घायल हो गए। हादसा ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने हुआ।

जानकारी के अनुसार किठौर निवासी 32 वर्षीय रेखाबाई पत्नी विष्णु तथा सारंगपुर निवासी 40 वर्षीय ठेकेदार जगदीश पुत्र प्रेमनारायण बाइक से बायपास मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान कार क्रमांक एमपी-07 जेडवी- 5201 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेखाबाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शाजापुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं जगदीश का उपचार सारंगपुर सिविल अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक