home page

अपडेट: बंजार पर्यटक सड़क हादसे में 4 की मौत, 19 घायल

 | 
अपडेट: बंजार पर्यटक सड़क हादसे में 4 की मौत, 19 घायल


अपडेट: बंजार पर्यटक सड़क हादसे में 4 की मौत, 19 घायल


कुल्लू, 05 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सोझा - घियागी के समीप जलोड़ा में शनिवार बीती रात एक टेंपो ट्रैवलर डी एल 1 वीसी - 5958 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस वाहन में अलग अलग राज्यों के 23 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेन्द्र शौरी भी मौका पर पहुंचे व घायलों का हालचाल जाना।

दर्दनाक सड़क हादसा उस दौरान सामने आया एक टेम्पो ट्रेवलर जलोड़ी दर्रे की ओर से बंजार की तरफ आ रही थी। जैसे ही गाड़ी घियागी के समीप जलोड़ा पहुंची तो चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे खाई में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुँच गई।

सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल बंजार पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है तथा अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार या मोड़ पर चालक की लापरवाही माना जा रहा है। जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा सीमित गति से वाहन चलाएं और तीखे मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें।

सड़क हादसे में दीपाली पत्नी कर्ण निवासी दिल्ली, सिमरन पत्नी रोहित मेहरा निवासी जिला कोटा राजस्थान, अमित निवासी पश्चिमी दिल्ली तथा आयुष्मान पुत्र विष्णु कुमार दिवाकर निवासी गायत्री कॉम्प्लेक्स पटना बिहार की मौत हुई है।

सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की सूची

1. अभिनव मोदी (21)पुत्र स्व. सौरभ मोदी, मकान नं. बी06, आईएचएम कुरूक्षेत्र, ज्योतिसर पिहोवा रोड, कुरूक्षेत्र, हरियाणा 2. करन (35) पुत्र स्व. श्याम लाल, मकान नं. 283/177, मढ़ी वाली गली नंबर 06, विष्णु गार्डन, दिल्ली 3. कियान (5) पुत्र स्व. करण, मकान नं. 283/177, मंडी वाली गली नंबर 06, विष्णु गौतम, दिल्ली 4. मोहित (30) पुत्र स्व. जीतेन्द्र कौशल, मकान नं. 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड, ओखला फेज-01, नई दिल्ली 5. गिन्नी (3) पुत्री मोहित, मकान नं. 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड, ओखला फेज-01, नई दिल्ली-110020 6. आदित्य (21) नारायण पुत्र स्व. रवि नारायण रावत, ग्राम पिकाधरतिया, ब्लॉक नरसिंहपुर, जिला कटक, ओडिशा 7. चालक लियाकत हुसैन (37) पुत्र स्व. मोहम्मद हुसैन, वाहदुन, राजौरी, जम्मू-कश्मीर 8. आंचल (25) पुत्री स्व. चंद्र प्रकाश मित्तल, निवासी वार्ड नंबर 06, पुरोहित वाला, ताड़ीवां, करौली, राजस्थान 9. मधुप शर्मा (23) पुत्र स्व. आशीष शर्मा, मकान नं. 55, डॉक्टर कॉलोनी, अजमेर रोड, डीसीएम, जिला जयपुर, राजस्थान 10. आयुषी शर्मा (26) पुत्री स्व. धर्म देव शर्मा, मकान नं. सी 14, कुमार कुंज-01, फातिमा नगर, पुणे 11. रोहित मेहरा (25) पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद मेहरा, मकान नं. एफ54, जय श्री विहार, थेकरा, जिला कोटा, राजस्थान 12. फ़िज़ा (24) पुत्री स्व. फारूक, निवासी वाटोट, सीकर, राजस्थान 13. आर्य जैन (24)पुत्र स्व. राजेश जैन, निवासी मलेरकोटला, पंजाब 14. निकिता (27) पत्नी मोहित कौशल, मकान नं. 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड, ओखला फेज़-01, नई दिल्ली 15. हरदीप सिंह (24)पुत्र स्व. अमृत पाल, निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश 16. दीनू सैफी (26) पुत्र स्व. शरीफ अहमद, निवासी मंडी धनोग, निचार कटरा, मस्जिद मोहल्ला, अमरोहा, उत्तर प्रदेश 17. शशि (पता ज्ञात नहीं) 18. अनुराग (21) पुत्र स्व. अमृत लाल मीना, निवासी प्लॉट नंबर 11, नंदपुरी बी, महिला पंचायत के पास, जयपुर, राजस्थान 19. अर्नव (24) (पता ज्ञात नहीं)

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह