home page

राजगढ़ः दो बाइकों की टक्कर में छह घायल, दो की हालत गंभीर

 | 
राजगढ़ः दो बाइकों की टक्कर में छह घायल, दो की हालत गंभीर


राजगढ़, 1 अप्रैल (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर बुधवार सुबह शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुरा जोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्‍कर में छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइकें टर्न लेते समय आमने-सामने आ गईं। पहली बाइक पर सवार मुकेश (40) पुत्र मांगीलाल वर्मा, रामदयाल (35) पुत्र जलामसिंह वर्मा, निवासी खरना, और राजू (32) पुत्र नानकराम वर्मा, निवासी अरन्या घायल हो गए। दूसरी बाइक पर राजकुमार (18) पुत्र अशोक सिलावट, निवासी कांसौरकला, शिवम (22) पुत्र विजयसिंह सिलावट, निवासी दोवड़ा, और अभिषेक (20) पुत्र बनवारीलाल सिलावट, निवासी दोवड़ा घायल हुए। हादसे में शिवम सिलावट सहित एक अन्य को गंभीर चोटें लगी,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। बताया गया कि दोनों बाइक पर सवार युवक ठेकेदार के यहां काम करने जा रहे थे, तभी खानपुरा जोड़ के समीप अचानक टर्न लेते समय हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक