home page

जबलपुर : उखरी में देर रात हिट एंड रन, कई लोग घायल

 | 
जबलपुर : उखरी में देर रात हिट एंड रन, कई लोग घायल


जबलपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के जबलपुर शहर के उखरी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे 3–4 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा एक निजी अस्पताल के सामने हुआ, जहां चालक की लापरवाही से राहगीर उसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने तक अपने कब्जे में रखा।

घटना में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा यादव कॉलोनी और उखरी चौकी क्षेत्र के बीच हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक