home page

राजगढ़ः बाइक-साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, दो युवक घायल

 | 
राजगढ़ः बाइक-साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, दो युवक घायल


राजगढ़, 12 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात प्रगतिपथ स्कूल के सामने हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात नरसिंहगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार राजेश (30) पुत्र लालसिंह तंवर और सुरेश (23) पुत्र हरचंद तंवर निवासी ग्राम प्रेमपुरा थाना कालीपीठ के साथ साइकिल सवार रामनारायण (60) पुत्र शोभाराम नागर निवासी पीपलहेला थाना देहात ब्यावरा घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही रामनारायण नागर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक