सड़क हादसे में युवक की मौत
| Feb 27, 2026, 16:28 IST
कुल्लू, 27 फ़रवरी (हि.स.)। मणिकर्ण घाटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सड़क हादसा शुक्रवार को उस दौरान हुआ जब कसोल का युवक कार लेकर जा रहा था। कार जब सरसाड़ी के समीप पहुंची तो कार चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा ओर कार नदी की तरफ गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग मौका पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्यों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि सड़क हादसे में प्रिंस सूद (26) पुत्र बेकल सूद निवासी कसोल जिला कुल्लू मौत हो गई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को सामने रखकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

