home page

सागरः कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलने से मौत

 | 
सागरः कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलने से मौत


सागर, 21 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सागर-दमोह मार्ग पर स्थित चनाटोरिया टोल प्लाजा शनिवार एक कार में आग लगने से गढ़ाकोटा के जाने-माने डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की कार के भीतर जिंदा जलने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, डॉ. नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ शनिवार तड़के कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया अचानक चलती कार में आग गई। देखते ही देखते वाहन ने 'आग के गोले' का रूप ले लिया। कार में मौजूद महिला का डॉक्टर पति और दो अन्य साथी समय रहते बाहर निकल गए, लेकिन महिला अंदर ही फंस गई और आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई

चश्मदीदों ने बताया कि कार से आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना भी नामुमकिन था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद डॉक्टर नीलेश पटेल और कार में सवार दो अन्य लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; डॉक्टर की पत्नी कार के भीतर ही फंसी रह गईं। जब तक बाहर मौजूद लोग या परिवार के सदस्य उन्हें निकालने का प्रयास करते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय सानौधा थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे