home page

राजगढ़ः तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल

 | 
राजगढ़ः तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल


राजगढ़, 19 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के लीमाचौहान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टूटियाहेड़ी में गुरुवार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पति-पत्नी और उनका नाबालिग बेटा तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सारंगपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें शाजापुर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार बाइक चालक अमरसिंह (40) पुत्र नारायणसिंह गुर्जर अपनी पत्नी शीतल (38)साल और बेटे सूरज (7) साल के साथ ग्राम टूटियाहेड़ी रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को सीधा टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। लीमाचौहान थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक