home page

एसीबी की टीम ने प्रधान आरक्षक काे रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

 | 
एसीबी की टीम ने प्रधान आरक्षक काे रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी


बेमेतरा, 26 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार काे बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना के प्रधान आरक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थान खम्हरिया थाना में दबिश दी और आरोपित प्रधान आरक्षक अजय लहरे को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में यह एसीबी की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं एसीबी की टीम रिश्वतखोरी के मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि मामले में किसी अन्य की भी भूमिका तो नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल