home page

निर्माणाधीन भवन से एसी फिटिंग का सामान चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

 | 
निर्माणाधीन भवन से एसी फिटिंग का सामान चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार


जोधपुर, 05 सितम्बर (हि.स.)। शहर के महादेव नगर पाल रोड पर निर्माणाधीन भवन से एसी फिटिंग की सामग्री और केबल चुराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। जिनसे अब सामग्री बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में तीन दिन पहले पाली बाजार महामंदिर निवासी शिवप्रसाद की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसके निर्माणाधीन भवन महादेव नगर पाल रोड से अज्ञात चोर एसी फिटिंग की केबल आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने अब मामले की जांच के बाद उगली भाद्राजून जालोर हाल दल्ले खां चक्की के पास रहने वाले कैलाश और मसूरिया बावरी बस्ती हाल 11 सेक्टर झोपड़ पट्टी में रहने वाले दाउ को गिरफ्तार किया है। इनके चोरी का सामान बरामदगी के प्रयास जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश