लूट के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा
जांजगीर-चांपा, 25 मार्च (हि. स.)। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को आज बुधवार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे ग्राम खपरी निवासी वीरू कुर्रे अपने चचेरे भाई संतकुमार कुर्रे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कोसा में नवल सिंह के घर के पास दो अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपिताें ने गाली-गलौच और मारपीट करते हुए उनसे 3,500 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन लूट लिए। घटना की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस जांच के दौरान एक आरोपित विकास भंडारी उर्फ चकरी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था। वहीं, दूसरे फरार आरोपित की लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी कड़ी में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी संदीप बंदे (34 वर्ष), निवासी कोसा पचरीपारा, को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूट की राशि में से 500 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

