home page

सिरसा: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराने आया युवक गिरफ्तार

 | 
सिरसा: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराने आया युवक गिरफ्तार


सिरसा, 19 मार्च (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने फर्जी दस्तावेतों के आधार पर जेल में बंद आरोपी की जमानत कराने आए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि अदालत के आदेश प्राप्त हुए कि सिरसा निवासी गौतम ने कोर्ट में हाजिर होकर लड़ाई-झगड़े के मामले में जेल में बंद आरोपी की जमानत लेने के लिए अपने फर्जी दस्तावेज पेश कर जमानत करवाने की फिराक में था। अदालत द्वारा जमानतदार के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच की तो उपरोक्त व्यक्ति का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर कोर्ट ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत लेने वाले व्यक्ति की सूचना सिविल लाइन थाना में दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और पूछताछ के दौरान आरोपी से फर्जी दस्तावेज के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma