धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के ऊपर तीन लोगों ने बीती रात सोमवार को धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। मृतक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी अमित काकरान ने मंगलवार को बताया कि बीती रात को दिलशाद नामक युवक सेक्टर 63 के पास से गुजर रहा था, तभी उसके ऊपर अमन, अंशु और एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई इरशाद की शिकायत पर अमन, अंशु और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

