home page

पत्नी और साले की मारपीट से आहत युवक ने लगाई फांसी, माैत

 | 
पत्नी और साले की मारपीट से आहत युवक ने लगाई फांसी, माैत


हमीरपुर, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पत्नी और साले द्वारा की गई मारपीट से आहत होकर युवक ने खेतोँ में बबूल के पेड पर फांसी लगा ली, घटना की सूचना पर गांव में हडकंप मच गया। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंकराव निवासी परशुराम (35) पुत्र कलाराम ने गांव के काफी दूर इंगोहटा निवासी छोटे सिंह के खेत में बबूल के पेड पर रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हडकंप मच गया और सैकडों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी बांदा के कलक्टरपुरवा में हुई थी लेकिन पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था था। मृतक के पिता कलाराम ने बताया कि, उसकी बहू और बहू के भाई ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की थी जिसको लेकर वह दुखी था और कितनी रात में घर से निकल गया उन्हें जानकारी नहीं है। वह अपने पुत्र की मौत को लेकर पत्नी और उसके भाई जिम्मेदार ठहराया है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा