home page

विधवा महिला से छेड़खानी कर कान के गहने लूटे, मुकदमा दर्ज

 | 
विधवा महिला से छेड़खानी कर कान के गहने लूटे, मुकदमा दर्ज


घर में घुसकर दबंगों ने घटना को दिया अंजाम, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

हमीरपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला से शारीरिक शोषण का दबाव बनाने व घर में घुसकर गंदी हरकत करने व गाली गलौज करने व कान के बाले छीनकर ले जाने पर पीड़िता ने शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने थाने में दी तहरीर मे बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं जिनकी शादी वो करना चाहती है। वहीं गांव का शिवकुमार पुत्र गेंदा आए दिन परेशान करता है और शारीरिक शोषण का दबाव बनाता है। वहीं राजेंद्र व सतेंद्र मेरी लड़कियों की शादी रोकने का प्रयास करते है और विरोध करने पर मारपीट की धमकी देते हैं। बीते दिन शिवकुमार घर में घुसकर गंदी हरकत करते हुए गाली गलौज की और कान के बाला छीनकर भाग गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने शनिवार को शाम बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोपितों की तलाश कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा