350 कुंतल गेंहू के साथ पचास हजार भाड़ा लेकर ट्रक गायब, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कानपुर शहर के बर्रा 5 एआईजी 41 एवं हाल मुकाम सुमेरपुर कस्बा निवासी बलवीर सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह ने रोहताष गुर्जर पुत्र रिचपाल निवासी नायको का मुहल्ला रामसिंहपुरा विराट नगर जिला जयपुर राजस्थान ट्रक मालिक ट्रक नं आरजे० 52जीए-0683, खेमराज मीणा पुत्र अज्ञात निवासी तातर खेड़ा दौसा राजस्थान ट्रक चालक लोकेन्द्र पुत्र अज्ञात पता अज्ञात, गणेश पुत्र रामरतन पता चोरूचुरु जिला जयपुर राजस्थान के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मौदहा कोतवाली में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि वह सुमेरपुर में गणेश ट्रान्सपोर्ट का संचालन करता है।
वह अपने कार्यालय मे कर्मचारियों अंश कुमार मिश्र पुत्र स्व उमाशंकर निवासी मोहल्ला चांदपुर कस्बा व थाना सुमेरपुर जिला हमीरपुर व कुलदीप शुक्ला पुत्र स्व० प्रेमनारायन शुक्ला नि० मु० गुरगुज वार्ड नं० 15 कस्बा व थाना सुमेरपुर जिला हमीरपुर के साथ वार्ता कर रहा था कि मेसर्स हीरालाल, रामगोपाल गल्ला मण्डी मौदहा के साथ उनका गेहूं 350 कुन्तल बड़ोदरा गुजरात भेजने की बात तय हुयी। 11 मई 2025 को प्रार्थी अपनी ट्रान्सपोर्ट मण्डी कार्यालय मौदहा से प्राथी ने वाहन ट्रक नं आरजे० 52जीए-0683 के मालिक रोहतास गुर्जर पुत्र रिचपाल निवासी नायको का मुहल्ला रामसिंहपुरा विराटनगर जिला जयपुर उक्त वाहन का चालक खेमराज मीणा पातर खेड़ा दौसा राजस्थान था।
ट्रक में 350 कुन्तल गेंहू लोड करा दिया, उक्त गेंहू बडोदरा गुजरात भेजना तय हुआ था, जिसका एडवांस भाडा 50,000 रूपये भी दिया था। जिसकी बिल्टी रसीद मण्डी पास सलंग्न है। परन्तु उक्त गेंहू उक्त ट्रक मालिक व ट्रक चालक बडोदरा नही पहुंचा तथा उक्त गेंहू को चोरी से अपने सहयोगी साथी लोकेन्द्र व गणेश के सहयोग से अलवर (राजस्थान) में बेच दिया है।
उक्त गेंहू जब गन्तव्य स्थान पर नहीं पहुंचा तो प्रार्थी ने उक्त ट्रक के मालिक व चालक से दूरभाष से वार्ता की तो ट्रक मालिक रोहतास गुर्जर ने गाली गलौज करते हुये कहा कि मैने तुम्हारा गेंहू चोरी करके बेंच दिया है, जो करना है, कर लो। ज्यादा बात बढ़ाई तो जान से मरवा दूंगा। गेंहू की कीमत लगभग 8,83,610 रूपये है तथा उक्त ट्रक का भाड़ा 50,000 रूपये एडवांस दिया है। उक्त लोगों ने निजी लाभ पाने के लिए बदनियती से साजिश कर माल व रूपया हड़प लिया है।
मौदहा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

