बदमाश ने दुकानदार का छीना रूपयों से भरा बैग,राहगीरों ने दौड़ाकर पकड़ा
हमीरपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार को बैंक से रूपये निकालकर बाइक से घर जा रहे अधेड़ का एक बदमाश युवक ने रूपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगा। अधेड़ के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाश युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार का रूपयों से भरा बैग मिलने पर राहत की सांस ली।
राठ कस्बे के चौबटटा मोहल्ला निवासी अजय कुमार माथुर ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्होंने कस्बे के इंडियन बैंक की शाखा से 70 हजार रूपये निकाले। बैग को बाइक में टांग घर जाने लगे। इसी बीच एक बदमाश युवक आया और रूपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगा। चिल्लाने पर राहगीरों ने बैग लेकर भाग रहे युवक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाल अनूप कुमार ने बताया कि आरोपित युवक के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

