home page

मंदसौरः पुराने जमीन विवाद में हत्या के आरोपियों का गांव में निकाला जुलूस,

 | 
मंदसौरः पुराने जमीन विवाद में हत्या के आरोपियों का गांव में निकाला जुलूस,


मंदसौर, 18 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने जमीन विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों का गांव में जुलूस निकाला। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजजन मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गुराडिया लाल मुहा में जमीन विवाद के चलते सुरेश सूर्यवंशी की लोहे के फावड़े और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ-साथ उनका गांव में जुलूस निकालने की मांग की थी। परिजनों की मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए भावगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों का गांव में जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई को ग्रामीणों ने सराहा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की।

पुलिस के अनुसार, इस हत्या प्रकरण में मृतक के चचेरे भाई कंवरलाल, बेटे अजय पाल तथा पत्नी सुगन बाई के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया