भीड़ ने व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा
| Aug 30, 2026, 18:41 IST
गुवाहाटी, 30 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के भरलूमूख थाना क्षेत्र इलाके में चोर होने के शक के आधार पर उग्र भीड़ ने एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि एक दुकान से सोना और नगद धन चुराने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने उक्त व्यक्ति को बुरी तरह पीटा । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने फरीद अली नामक आरोपित को बरामद कर इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां, वह मौत से जूझ रहा है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

