home page

हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर शव को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर फेंका

 | 
हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर शव को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर फेंका


नोएडा, 04 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के जनपद पलवल के रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर अज्ञात बदमाशों ने उसके शव को थाना दनकौर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया। थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को थाना दनकौर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर राजेंद्र उर्फ ललन (45 वर्ष) पुत्र परमानंद मूल निवासी जनपद पलवल थाना गदपुरी का लहूलुहान शव मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त व्यक्ति की जनपद पलवल के थाना गदपुरी क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद उसके दोस्तों ने हत्या कर दी तथा एक कार में उसके शव को डालकर ग्रेटर नोएडा लेकर आए। उन्होंने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर उसके शव को फेंका और भाग गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद पलवल हरियाणा पुलिस द्वारा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी