home page

थर्ड जेंडर के एक समूह ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों पर किया हमला, तीन भर्ती

 | 

देवरिया, 02 मई (हि.स.)। देवरिया के सिंधी मिल कॉलोनी में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने शनिवार शाम हिंसक रूप ले लिया, जब थर्ड जेंडर के एक समूह ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के किराए के मकान पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के ज्वालापुर लाल मंदिर क्षेत्र की रहने वाली अल्पना और हल्द्वानी निवासी संजू सहित अन्य कलाकार सिंधी मिल कॉलोनी में किराए पर रहकर धार्मिक कार्यक्रमों में झांकियां प्रस्तुत करते हैं। शुक्रवार को ये सभी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन था। इसी दौरान ऑर्केस्ट्रा से जुड़े कुछ थर्ड जेंडरों के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसे उस समय मौजूद लोगों ने शांत करा दिया था।

शनिवार शाम करीब 6 बजे विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक थर्ड जेंडर कलाकारों के कमरे पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों ने काफी देर तक हंगामा किया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक