home page

दोस्त ने युवक के सिर पर ईंट से वार कर की हत्या

 | 
दोस्त ने युवक के सिर पर ईंट से वार कर की हत्या


नोएडा, 03 मार्च (हि.स.)। थाना फेस -दो क्षेत्र के इलाहाबाद गांव में रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक के साथ उसके दोस्त ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि बिट्टू पासवान पुत्र झामेश्वर पासवान मूल निवासी जनपद पटना बिहार थाना फेस-दो क्षेत्र के इलाहाबास गांव के गली नंबर -10 में रहते थे। बीती रात को उनके दोस्त के साथ झगड़ा हुआ। उसने ईंट से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनकी शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी