उज्जैन में पांच महीने से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन, 09 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गंभीर मारपीट के मामले में करीब पांच महीने से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को नागझिरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि मारपीट के एक प्रकरण में बंटी उर्फ मिंडी उर्फ हेमराज पुत्र तेजकरण सोलंकी निवासी इंद्रानगर देवास रोड घटना के बाद से फरार था। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की तलाश के लिए नागझिरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान गुरूवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने उसे देवास रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ धारा 296-बी, 115(2), 119(1), 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनस) के तहत प्रकरण दर्ज है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

