बदला लेने के लिए आराेपित ने महिला से किया दुष्कर्म

लखनऊ, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई शारीरिक शोषण के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार किया है। जबकि दूसरे व्यक्ति ने चॉकलेट देने के बहाने बच्ची से अश्लील हरकत की है।
कृष्णानगर थाना क्षेत्र में सर्विलांस सेल की की टीम और पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ निवासी अंगद यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि इलाके में रहने वाली एक महिला से उसका पुराना विवाद चल रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसके कारण वह उससे नाराज चल रहा था। उसी का बदला लेने के पिछले साल महिला को डरा धमकाकर अपने साथ आजमगढ़ ले गया। वह पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
कृष्णानगर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जानकीपुरम थाना पुलिस ने सीतापुर के रामपुर गंगापुर निवासी रिंकू कश्यप को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ नौ मई को शिकायत दर्ज करायी गई। इसमें कहा गया कि आरोपित ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उससे पैसे ले लिए। जब उसने शादी का दबाव डाला तो उसे मारापीटा गया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इसके अलावा मड़ियाव थाना पुलिस ने नाबलिग बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त मोहम्म्द अनीस को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ परिवार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपित ने चॉलेट देने के बहाने उनकी बच्ची से अश्लील हरकत की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक वरुण