लव जिहाद के आरोपितों पर गिरोह बंद अपराध का मामला दर्ज
हमीरपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर में थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही योगेश तिवारी ने अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से सुमेरपुर कस्बे में जनवरी माह में हुए लव जेहाद के आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करके अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है।
विगत दिवस उन्होंने कस्बे में सक्रिय एक-47 गैंग का सदस्यों पर भी बड़ी कार्यवाही करन संदेश सार्वजनिक बैठक में देकर यह साबित करने की कोशिश की थी कि वह कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी को अभी सुमेरपुर कस्बे में चार्ज लिए एक सप्ताह भी नहीं हुआ। उन्होंने जनवरी माह में हुई लव जेहाद की घटना के आरोपितों में गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके अपराधियों को कडा संदेश दे दिया है। इस मुकदमे में फहीमुद्दीन उर्फ फहीम उर्फ लाला को गिरोहबंद का सरगना बनाकर ऐनुउद्दीन उर्फ मौलाना खान, अफान खान को गिरोह का सदस्य बनाकर अभियोग दर्ज किया गया है।
मामले की जांच थानाध्यक्ष स्वयं करेंगे। उसके पूर्व उन्होंने चार्ज संभालने के बाद थाने में हुई शांति कमेटी की बैठक में स्पष्ट किया था कि वह अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शेंगे नहीं और सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करके कानून व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। सुमेरपुर थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने शुक्रवार को शाम बताया कि लव जेहाद के आरोपितों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। बताया कि अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

