महिला ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
हमीरपुर, 22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रहने वाली एक महिला ने रविवार को पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसता निवासी हेमलता ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह लगभग तीन साल पहले कुरारा निवासी घनश्याम के साथ हुई थी। उसके पिता ने लाखों रुपये और जेवरात सहित घर गृहस्थी का सामान देकर विदा किया था। लेकिन ससुराली जन उतने दहेज से संतुष्ट नहीं थे और चार पहिया वाहन के साथ पांच लाख रुपये की मांग कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति घनश्याम, राजेंद्र, कमला, राधेश्याम और विनीता के विरुद्ध दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कोतवाली के प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

