home page

जींद : संदिग्ध परिस्थितियों के चलते रेलगाड़ी के आगे कूद आत्महत्या

 | 
जींद : संदिग्ध परिस्थितियों के चलते रेलगाड़ी के आगे कूद आत्महत्या


जींद, 30 अप्रैल (हि.स.)। भिवानी रोड रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे कूद आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुत्रवधु सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रेलवे थाना पुलिस को गुरूवार सूचना मिली कि भिवानी रोड रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे कूद आत्महत्या कर ली है। शव की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। शहर के डिफेंस कॉलोनी निवासी अनिता ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे मनजीत की शादी 16 अप्रैल 2022 को रोहतक रोड चौड़ी गली निवासी दिव्या के साथ हुई थी। उसका बेटा और दिव्या कनाडा में रहते हैं। साल 2023 में दिव्या ने मनजीत पर दबाव डाल कर अपने भाई यश को कनाडा बुला लिया। दिसंबर 2024 में दिव्या की मां सरोज भी कनाडा चली गई और उनके बेटे और बहू के साथ रहने लगी। दिसंबर 2024 में मनजीत ने कनाडा में एक मकान खरीदा था, जो यह मकान दोनों के नाम था। मनजीत की सास सरोज बार-बार मकान की पूरी मलकियत दिव्या के नाम कराने का दवाब बनाने लगी। इसी वजह से वह और उसका पति जोगेंद्र काफी परेशान रहने लगे थे जिसके चलते उसके पति जोगेंद्र ने रेलगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। रेलवे थाना के जांच अधिकारी कपिल ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू दिव्या, उसके पिता पवन, मां सरोज और भाई यश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा