home page

जींद : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 | 
जींद : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


जींद, 13 मार्च (हि.स.)। हाउसिंग बोर्ड में एक महिला ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी हेमंत की 26 वर्षीय पत्नी खुशबू ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतका के पिता गांव पिपराया जिला जलोर यूपी निवासी कर्ण सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी खुशबू की शादी 22 नवंबर 2025 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी हेमंत के साथ हुई थी। गत 28 फरवरी को खुशबू अपने मायके से लौटी थी। कर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से खुशबू को ससुरालीजन परेशान तथा प्रताडि़त करते आ रहे थे। उसी प्रताडऩा से परेशान होकर उसकी बेटी आत्महत्या करने को मजबूर हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि मृतका के पिता कर्ण सिंह की शिकायत पर पति हेमंत, सास शांति, ससुर अखिलेश, ननंद मानसी, गुनगुन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा