सारण पुलिस के विशेष अभियान में 77 आरोपित गिरफ्तार
सारण, 28 जुलाई (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए पिछले 24 घंटों विशेष अभियान में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 77 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सैंतालीस, हत्या के प्रयास में चार, वारंट में सात, चोरी में एक, अपहरण में एक और हत्या के मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है।
इसके अलावा मद्यनिषेध कानून के तहत शराब के सेवन में आठ और अवैध कारोबार में संलिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 791.94 लीटर अवैध शराब जिनमें 23 लीटर देशी, 14 लीटर विदेशी और 754 लीटर स्पिरिट, दो मोटरसाइकिलें जप्त की गईं तथा दो अपहृतों को सुरक्षित बरामद किया गया। वहीं यातायात सुरक्षा व अपराध रोकथाम के तहत 60 वाहनों से 77,500 रुपये अर्थदण्ड भी वसूला गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

