home page

नवादा में शराब लदी स्कॉर्पियो ,चालक फरार

 | 
नवादा में शराब लदी स्कॉर्पियो ,चालक फरार


नवादा, 15 अक्टूबर (हि.स.)।बिहार-झारखंड सीमा स्थित चितरकोली उत्पाद जांच चौकी पर गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब लदी एक स्कॉर्पियो जब्त की। हालांकि, चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्र के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में त्योहारों को लेकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही तेज रफ्तार काले शीशे वाली स्कॉर्पियो (जेएच09एडब्ल्यू8562) को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक लगाने के दौरान स्कॉर्पियो उछलकर ट्रॉली और ड्रम से टकरा गई। सामने से आ रही बस के कारण चालक को वाहन सड़क किनारे रोकना पड़ा। इसके बाद चालक भाग निकला।तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 744 बोतलों में कुल 169.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें ओल्ड हैबिट व्हिस्की की 480 बोतलें और लंदन बेवरेज जॉर्ज की 264 बोतलें शामिल हैं।

उत्पाद विभाग ने स्कॉर्पियो और शराब जब्त कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई में उत्पाद विभाग के एसआई मो. साबिर, एसआई धर्मेंद्र कुमार और गृह रक्षक जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन