604.8 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
| Apr 27, 2026, 17:30 IST
पश्चिम चंपारण (बगहा),27 अप्रैल(हि.स.)। प्रभारी पुलिस अधीक्षक बगहा के अनुसार सोमवार को पुलिस जिला बगहा के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहा पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त के साथ 70 कार्टून कुल 604.8 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक पिकअप बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष इस कांड में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रहें हैं।उल्लेखनीय है कि बिहार में देशी और अंग्रेजी शराब दोनों पूर्णत:प्रतिबन्ध है।पुलिस की तरफ से लगातार छापेमारी और कारवाई में शराब बरामद हो रहा है। बिहार में शराब बनाना ,बेचना ,खरीदना सन्2016 से पूर्णत: प्रतिबंध है।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

