home page

ट्रेन की चपेट में आकर 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत

 | 
ट्रेन की चपेट में आकर 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत


नोएडा, 23 मार्च (हि.स.)। दनकौर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक 60 वर्षीय पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

दनकौर रेलवे स्टेशन के जीआरपी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 60 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इनके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उनकी पहचान कराई जा सके। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी