home page

नवादा में 583 लीटर विदेशी शराब व एक मारुति वैन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

 | 
नवादा में 583 लीटर विदेशी शराब व एक मारुति वैन बरामद, तस्कर गिरफ्तार


नवादा, 13 अक्टूबर (हि.स.)।बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, इसी कड़ी में वारसलीगंज पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में कीमती विदेशी शराब की बरामदगी की है।

मंगलवार को थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि थाना क्षेत्र के दरियापुर एवं बिचली दरियापुर गांव में एक गौशाला से 222 लीटर विदेशी शराब एवं ग्राम कोचगांव स्थित दुर्गा ईट भट्टे से एक मारुति वैन में रखा करीब 362 लीटर कीमती वीयर एवं स्कॉच की बोतलें बरामद की गई।

थानाध्यक्ष सैनी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 583 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से दरियापुर गांव निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार गौतम ने शराब तस्करी में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।वह लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था और चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहा था।

यह बरामदगी एक जगह से नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग ठिकानों से की गई है। पुलिस ने दरियापुर गांव और दरियापुर बिचली गांव में एक साथ छापेमारी के कुछ घंटे बाद कोचगावं स्थित दुर्गा ईट उद्योग में छापेमारी की। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए अलग-अलग घरों और खेतों के आसपास गड्ढों में छिपा रखा था। पुलिस को देखते ही कुछ तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे, जबकि गौतम कुमार को धर दबोचा गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपिताें की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में कुमारी शशि कला सिंहा पप्पू कुमार सुशील कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन