home page

जागीरोड में 54 मवेशी ले जा रहे दो ट्रक जब्त

 | 
जागीरोड में 54 मवेशी ले जा रहे दो ट्रक जब्त


जागीरोड में 54 मवेशी ले जा रहे दो ट्रक जब्त


जागीरोड में 54 मवेशी ले जा रहे दो ट्रक जब्त


जागीरोड में 54 मवेशी ले जा रहे दो ट्रक जब्त


मोरीगांव (असम), 15 नवंबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड थाना क्षेत्र इलाके में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे दो ट्रकों को जब्त किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के नेली इलाके में स्थानीय लोगों की मदद से चलाए गए अभियान के दौरान 32 गायों को एक ट्रक से और 22 भैंस अन्य एक ट्रक से जब्त किया गया है।

सभी मवेशियों को नगांव से गुवाहाटी की ओर लाया जा रहा था। जिसे पशु तस्कर मेघालय के पशु बाजार बेचने ले जा रहे थे। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो की राज्य में सख्त पशु कानून लागू है, बावजूद पशुओं की अवैध रूप से तस्करी जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी