home page

छापेमारी, 53.7 लीटर नेपाली शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

 | 
छापेमारी, 53.7 लीटर नेपाली शराब बरामद, महिला गिरफ्तार


सुपौल, 05 सितंबर (हि.स.)। जिले के जदिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीसुनिया वार्ड संख्या-07 में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 53.700 लीटर नेपाली शराब बरामद की। मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार महिला के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र