home page

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार का इनामी रोहित गिहार कानपुर से गिरफ्तार

 | 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार का इनामी रोहित गिहार कानपुर से गिरफ्तार


औरैया, 26 अगस्त (हि. स.) । उत्तर प्रदेश की एसटीएफ फील्ड यूनिट कानपुर ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान दिबियापुर थाना क्षेत्र की गिहार बस्ती निवासी 26 वर्षीय रोहित गिहार के रूप में हुई है।

पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार रोहित गिहार थाना दिबियापुर में दर्ज मुकदमा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ फील्ड यूनिट कानपुर ने बुधवार 26 अगस्त को करीब 3:30 बजे गौशाला चौराहा, किदवई नगर, कानपुर नगर से उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ दिबियापुर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार