शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करवाने के नाम पर 50 लाख की ठगी
नोएडा, 11 सितंबर (हि.स.)। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करवाने के नाम पर एक व्यक्ति से अज्ञात साइबर अपराधियों ने लाखों रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि ओमप्रकाश सैनी ने गुरुवार की बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में रहते हैं। 2 जुलाई को उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में मिली। जानकारी देने वालों की बातों में वह आ गए तथा ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट शुरू किया। उन्होंने जुलाई माह से 20 अगस्त तक साइबर अपराधियों के बताए गए विभिन्न खातों में 50 लाख 42 हजार 296 इन्वेस्ट कर दिया। उन्हें अपनी रकम एप पर बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपिताें ने टैक्स के रूप में और पैसे की मांग की, तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने बीती रात को घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

