home page

कचहरी में तारीख पर आई में महिला को पीटा, पांच पर रिपोर्ट

 | 
कचहरी में तारीख पर आई में महिला को पीटा, पांच पर रिपोर्ट


मुरादाबाद, 22 मई (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन स्थित कचहरी में चार दिन पहल तारीख पर आई महिला को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसकी पिटाई की। आरोप है कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी है। थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि मामले में शुक्रवार को पांच आरोपितों पर केस दर्ज को जांच शुरू कर दी गई है।

भोजपुर के पीपलसाना आंगा निवासी मुनव्वरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 मई को मुकदमे की तारीख पर कचहरी आई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे वह कचहरी से घर लौट रही थी। इसी दौरान भोजपुर के पीपलसाना निवासी लड्डन, उसका भाई खालिद, आरिफ और भूरा आ गए और उन्होंने महिला को घेर लिया। मुकदमा वापस न लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार को मामले में आरोपित लड्डन, खालिद, आरिफ और भूरा पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल